फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ठिठका मानसून, झांसी में अब तक सामान्य से 44 फीसदी कम बारिश

Wed, 15 Jul 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पश्चिमी दिशा से आ रही शुष्क हवा के चलते झांसी में भी मानसून ठिठक गया है। एक जून से अब तक जनपद में 44 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह उमस भरी गर्मी बढ़ेगी। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

झांसी में इस बार तीन साल बाद जुलाई में मानसून की दस्तक हुई है। जबकि, जनपद में मानसूनी सीजन 15 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है। पहले से ही विलंब से आया मानसून जुलाई के शुरुआती 10 दिनों में थोड़ी वर्षा करने के बाद अब थम सा गया है। ऐसे में उमस से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। बताया गया कि एक जून से 14 जुलाई तक जनपद में औसत मानसूनी बारिश 181.7 मिलीमीटर है। इसके सापेक्ष अब तक 101.7 मिलीमीटर पानी गिरा है। मंगलवार को दिन का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगामी पांच-छह दिन उमस भरी गर्मी और बढ़ेगी। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक इजाफा संभव है। उन्होंने कहा कि पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवा की वजह से वातावरण और बादलों की नमी कम हो गई है। इस कारण मानसून सुस्त पड़ गया है। अगले सप्ताह से ये फिर सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें