फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लगी सावन की झड़ी... बारिश से तरबतर हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी भारी बारिश के हैं आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सावन में तेरह दिन गुजरने के बाद रविवार को पहली बार बारिश ने सावन जैसा अहसास कराया। सुबह से लेकर देर रात तक बारिश का क्रम लगातार बना रहा। मौसम के इस रुख से पारा पांच डिग्री से अधिक लुढ़क गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला और मौसम खुशगवार हो उठा। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

जून और उसके बाद जुलाई में मानसून ने खूब निराश किया। इक्का-दुक्का अच्छी बारिश को छोड़ दिया जाए तो मानसून के यह दो महीने बूंदाबांदी तक ही सिमटे रहे। इस दरम्यान तीखी धूप खिली रही, जिससे लोगों का उमस से हाल बेहाल बना रहा। लेकिन रविवार को मौसम राहत का पैगाम लेकर आया। सुबह से शुरू हुआ बारिश का क्रम देर रात तक लगातार जारी रहा। इस दरम्यान कभी तेज तो कभी मध्यम और हल्की बारिश होती रही। एक ही दिन में 52 मिली बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में पहली बार एक ही दिन में इतनी बारिश हुई। जबकि, अब तक 296 मिमी बारिश हो चुकी है। अच्छी बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो रविवार को 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र भरारी के वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। कृषि के लिए यह बारिश एकदम अनुकूल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें