जिले में खनन कार्य और परिवहन को लॉकडाउन से छूट दी गई है। जिला खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि शासकीय परियोजनाओं और अन्य परियोजनाओं में खनिज की मांग को लेकर आपूर्ति को छूट दी गई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना जरूरी है। खनन के दौरान कार्मिकों, श्रमिकों और मशीनों, वाहनों को सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही सर्दी, जुकाम से पीड़ित व्यक्ति को काम पर न रखा जाए। उन्होंने पट्टा धारकों और संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।