फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : पति ने पहले पत्नी को फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

Thu, 30 Apr 2020 09:11 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार की शाम सवा सात बजे शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुहल्ला आजादपुरा रिसाला मंदिर निवासी मैदा व्यवसायी ने आपसी विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी को घायल अवस्था में झांसी मेडिकल कालेज लाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी नरेंद्र जैन उर्फ छोटे पहलवान का पुत्र आजाद जैन (34) और उनकी पत्नी चंचल जैन (29) अपने पिता से अलग मोहल्ला आजादपुरा रिसाला मंदिर के पास किराये के मकान में रहते थे। आजाद शक्कर और मैदा का थोक व्यापार करता था। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा सात बजे पति पत्नी में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति आजाद जैन ने गुस्से में आकर लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ी, फिर पति ने स्वयं को भी गोली मार ली। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घर में पहुंचे तो देखा कि दोनों पति- पत्नी घायल अवस्था में खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने आजाद जैन को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हाे गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें