तत्काल उन्होंने इसकी सूचना एक पोस्ट के जरिये फेसबुक पर जुड़े दोस्तों को दी। साथ ही पुलिस को इत्तला दी। इस पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झांसी में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधियों के निशाने पर आमलोगों के साथ-साथ हाई प्रोफाइल लोग भी हैं। ऐसा ही एक नया मामला रविवार को सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधियों ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ सपा नेता डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
उनकी फेसबुक आईडी हैक कर अपराधियों ने एक पोस्ट जारी की, जिसमें अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देते हुए पैसों की मांग कर डाली। फेसबुक पर जुड़े उनके दोस्तों ने इसकी जानकारी पूर्व सांसद को दी। उन्होंने पड़ताल कराई तो सामने आया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है।