फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में ले जाकर दस साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
molistation
विज्ञापन
ककरबई (झांसी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को युवक ने दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक ने तमंचा दिखाकर धमकाया कि अगर किसी को बताया तो तुमको और भाई को मार देंगे। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने मां को सारी जानकारी दी। घटना के बाद उसे तेज बुखार भी आ गया। इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने थाने में जाकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने श्याम सुंदर के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धारा में रिपोर्ट लिखकर बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को बच्ची अपने दो साल के भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके भाई को बाइक में बैठा लिया। इसके बाद बच्ची को भी फुसला पर बाइक पर बैठा लिया। आगे जाकर भाई को रोड पर उतार दिया और बच्ची को तिल के खेत पर ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे और भाई को मारने की धमकी दी। घटना के बाद घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां ने जानकारी ली। उसने मां को घटना के बारे में बताया। इस पर बुधवार को माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में घटना की जानकारी मीडियावालों को मिलने पर जब वह भी थाने पहुंचे तो पुलिस ने आननफानन में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें