झांसी के नवाबाद थाना इलाके में किला रोड पर जा रही एक लड़की से स्कूटर सवार मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। युवक नशे में था और पिटाई के बाद वो युवती से गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगा। कहने लगा कि अब किसी लड़की से छेड़छाड़ नहीं करूंगा। मनचले की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, लड़की की ओर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।