फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष सप्तमी पर गूंजे भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे

विज्ञापन
नगरा स्थित जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ को अर्घ्य समर्पित करती श्राविका।
विज्ञापन
झांसी। महानगर के जैन मंदिरों में रविवार को मोक्ष सप्तमी के मौके पर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे गूंजे। इस दौरान श्रावक-श्राविकाओं ने भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव की अनुमोदना कर लाडू समर्पित करते हुए मुक्ति की कामना की।
विज्ञापन

करगुवां जी जैन तीर्थ पर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा पूजन कर श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण लाडू चढाया। दिगंबर जैन पंचायत समिति के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, दानवीर इंजीनियर हुकुमचंद जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, कार्याध्यक्ष ऋ षभ जैन ने भगवान की शांति धारा की। पंडित राहुल जैन शास्त्री ने कहा कि बैर को मिटाना चाहते हैं तो अपने जीवन में उत्तम क्षमा धर्म को उतारना होगा। भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का यह संदेश प्राणी मात्र के लिए कार्यकारी है। इस अवसर पर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र जैन, डॉक्टर जिनेंद्र जैन, हुकुमचंद जैन पड़रा, पुष्पेंद्र जैन, वीके जैन, निर्मला जैन, अंजू जैन, रोहित जैन, ऋ षभ जैन, जितेंद्र जैन, प्रभात जैन ने भक्ति पूर्वक पूजा की। समारोह में आर्यिका पूर्णमति माताजी के 32वें दीक्षा दिवस पर विनयांजलि अर्पित की गई। शाम को जूम एप पर देश विदेश के श्रद्धालुओं के साथ भगवान पार्श्वनाथ स्वामी पर भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, प्रेमनगर स्थित जैन मंदिर में मुनि आदित्य सागर और क्षुल्लक अजेय सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण कल्याणक मनाया गया। जिसमें विवेक जैन, प्रमिला जैन, आशीष जैन ने लाडू समर्पित किए। इस मौके पर पारसनाथ विधान भी किया गया कार्यक्रम में नेमीचंद्र जैन, विमल जैन, गिरीश जैन, लोकेश जैन, विनम्र जैन, आशीष जैन, आयुष, दीप जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें