फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर की मौत में ‘मोहरा’ बनी प्रेमिका

Sat, 13 Jun 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मोहर सिंह के कत्ल की पृष्ठभूमि में प्रेमिका ही मोहरा बनी थी। पति के इशारे पर उसने प्रेमी को मिलने बुलाया, जहां दंपति ने एक साथी की मदद से गला रेतकर मोहर की हत्या कर दी। शुक्रवार को थाना प्रेम नगर पुलिस ने इस मामले में दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर खून से सना चाकू, कपड़े और मृतक का मोबाइल बरामद हो गया है। अब पुलिस हत्या में शामिल तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि दुर्गापुर निवासी मोहर सिंह (30) का बुधवार की सुबह राजघाट नहर के पास शव मिला था। मोहर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मौके से बाइक संख्या यूपी93एस- 3480 भी मिली थी। मृतक के मोबाइल नंबर की काल डिटेल से पता चला कि दुर्गापुर निवासी सुम्मेर सिंह पुत्र श्रीराम प्रजापति की पत्नी सुमन देवी से मंगलवार रात मृतक की बात हुई थी।


पड़ताल में जानकारी हुई कि मोहर के सुमन देवी से प्रेम संबंध थे। यह पुष्ट होने पर पुलिस ने शुक्रवार को बल्लमपुर तिराहा पर सुम्मेर सिंह व उसकी पत्नी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सुम्मेर सिंह ने खुलासा किया कि कुछ समय पूूर्व उसे पता चला था कि मोहर सिंह के उसकी पत्नी से प्रेम संबंध हैं। इस पर उसने पत्नी पर दबाव बनाया और कहा कि  यदि मोहर सिंह फोन करे तो उसे बताना।
विज्ञापन




इसके बाद उसने अपने एक साथी को मामले की जानकारी देकर हत्या का षड्यंत्र रचा। नौ जून को मोहर सिंह ने सुमन को फोन किया। सुमन ने पति के इशारे पर एक घंटे बाद मुलाकात करने राजघाट नहर के पास मोहर को बुला लिया। इसके बाद सुम्मेर सिंह अपनी पत्नी सुमन देवी व एक अन्य साथी को लेकर मौके पर पहुंच गया। जैसे ही मोहर सिंह प्रेमिका द्वारा बताए स्थान पर पहुंचा वैसे ही घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करके गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद तीनों ने खून से सना चाकू और कपड़े  छुपाकर रख दिए। मृतक का मोबाइल तोड़कर फेंक डाला। जिसे पुलिस ने दंपति की निशानदेही पर बरामद कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें