फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख ने दतिया में मां पीतांबरा की पूजा की

विज्ञापन
दतिया स्थित मां पीतांबर पीठ मंदिर में पूजा करते संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
संघ प्रमुख ने दतिया में मां पीतांबरा की पूजा की
विज्ञापन

दतिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर विधि विधान से मां की पूजा-अर्चना की। मोहन भागवत पीतांबरा पीठ मंदिर में लगभग आधा घंटे रहे। यहां उन्होंने मां पीतांबरा, मां धूमावती एवं सभी देवी-देवताओं के दर्शन किए। भागवत ने मां धूमावती की आरती ली और देश की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की। पूजा पंडित चंद्रमोहन दीक्षित ने कराई। बुधवार को वे सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। उनके आगमन पर श्री मां पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संभाग संयोजक विवेक सिरोठिया समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें