फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सालय में बनेगा मॉड्यूलर ओटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेत्र चिकित्सालय में बनेगा मॉड्यूलर ओटी
विज्ञापन

झांसी। पांच दशक पुराने शहर के रानी लक्ष्मीबाई नेत्र चिकित्सालय की रंगत बदलने का काम तेजी से जारी है। यहां मरीजों के लिए सहूलियतें बढ़ाई जा रही हैं। इसी क्रम में यहां मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर भी बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को ऑपरेशन के दौरान संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा।
जेल चौराहे के पास रानी लक्ष्मीबाई नेत्र चिकित्सालय की स्थापना 1965 में हुई थी। इसका संचालन जिला नेत्र सुरक्षा समिति द्वारा किया जाता है। यहां हर साल औसतन आठ सौ मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन होते हैं। नियमित रखरखाव न होने की वजह से पिछले दो दशक से ये अस्पताल बदहाल स्थिति में पहुंच गया था लेकिन अब इसकी सुध ली गई है। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी के निर्देश पर अस्पताल का रूप संवारा जा रहा है। पूरे अस्पताल भवन में फॉल सीलिंग की गई है। जगह-जगह पंखे लगाए गए हैं। फर्श के पुराने पत्थर उखाड़कर टाइल्स लगाए गए हैं। मरीजों और स्टाफ के लिए अलग-अलग वेस्टर्न और इंडियन शौचालय बनाए गए हैं। मरीजों और उनके तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था की गई है। डाक्टर और स्टाफ के क्वार्टर बनाए गए हैं। साथ ही अस्पताल परिसर में उद्यान भी तैयार किया जा रहा है। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार ढींगरा ने बताया कि अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर काफी पुराना था लेकिन अब इसे बदलकर नई मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाया जा रहा है। इससे मरीजों को ऑपरेशन के दरम्यान संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

रियायती दरों पर होते हैं ऑपरेशन
रानी लक्ष्मीबाई नेत्र चिकित्सालय में रियायती दरों पर ऑपरेशन किए जाते हैं। सामान्य मरीजों से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए तीन हजार और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों से महज दो हजार रुपये लिए जाते हैं। इस राशि और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से मिलने वाले सहयोग से अस्पताल का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हैं समिति के अध्यक्ष
जिला नेत्र सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं, जबकि उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी हैं। सचिव जिला विकास अधिकारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी समिति के सदस्य हैं। यही समिति रानी लक्ष्मीबाई नेत्र चिकित्सालय का संचालन करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें