फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा मोदी पीएम बने तो सौ साल आगे होगा देश: केशव प्रसाद

विज्ञापन
keshav mauraya - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो देश सौ साल आगे होगा। गरीब परिवार का पीएम बनता है तो सबका साथ और सबका विकास होता है। राहुल, डिंपल और अखिलेश तीनों चुनाव हारेंगे, तीनों जगह कमल खिलेगा। यह बात उन्होंने मंगलवार को मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की नामांकन सभा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद देश का मस्तिष्क पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है। कभी ऐसा प्रधानमंत्री देखा जो 18 घंटे काम करता हो। विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता भाजपा के पास है। वहीं कांग्रेस का हाथ सिर्फ देशद्रोहियों के साथ है। सपा- बसपा का गठबंधन भी भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि पहले तो लोग भूमाफिया की शिकायत तक करने से डरते थे, लेकिन अब शिकायत भी करते हैं और कार्रवाई भी होती है। लोकसभा के प्रदेश सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी को छोड़ बाकी दल सिर्फ अपने परिवार के लिए चुनाव लड़े रहे हैं। मुलायम हो या सोनिया, शरद हो या लालू सब अपने पुत्र को सेट (व्यवस्थित) करना चाहते हैं। जबकि मोदी देश को सेट करना चाहते हैं। दूसरे दल देश की नहीं, सिर्फ अपने परिवार की चिंता कर रहे हैं। दूसरे दल इस बार चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं मोदी हटाओ को लेकर लड़ रहे हैं। उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि राफेल खरीदने वाला पीएम चाहिए कि जीजा को जमीन खरीदकर देेने वाला। सभा के बाद नामांकन जुलूस जीवनशाह, इलाइट, पुलिस लाइन होता हुआ कलेक्ट्रेट तक पहुंचा।     
विज्ञापन

सभा में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, मंत्री मन्नूलाल कोरी,  विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत, रामरतन कुशवाहा, बिहारी लाल आर्य, हरगोविंद कुशवाहा, जमुना प्रसाद कुशवाहा, प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, अमित साहू, आशीष अग्निहोत्री, डा. बालमुकुंद अग्रवाल, जगदीश साहू, मनमोहन गेड़ा, रोबिन साहू, मन्नी सरदार, दिगंत चतुर्वेदी, प्रियांशु डे, रानू देवलिया, दिनेश प्रताप सिंह, लाखन सिंह, मुकेश मिश्रा मौजूद रहे।

नहीं बेचा टिकट
नामांकन सभा के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्र्य से पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या पार्टी ने अनुराग शर्मा को टिकट बेचा है? इस पर उन्होंने टिकट बेचने से इंकार किया। साथ ही उन्होंने एक सवाल पर कहा कि अगर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो डर क्यों रही है? अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है और वह जमानत पर है तो उसे चुनाव बाद जेल जाना होगा।
विज्ञापन


आशीर्वाद देने पहुंचीं बसपा नेता अनुराधा शर्मा
भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की बसपा नेता अनुराधा शर्मा चाची हैं। नामांकन सभा में वह अपने भतीजे को आशीर्वाद देने पहुंचीं। मंच से उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा समाज सेवा की है। समाज सेवा उनके परिवार की परंपरा रही है। यह तीसरी पीढ़ी की शुरूआत है। वह अनुराग को आशीर्वाद देने आई हैं। उन्होंने मंच से जब कहा कि ‘इस मुल्क की सरहद कोई छू नहीं सकता, क्योंकि इस सरहद के चौकीदार मोदी हैं।’ इस पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर खूब मोदी के नारे लगाए। हालांकि, मंच से उनके बसपा में शामिल होने की उद्घोषणा होती रही। लेकिन बाद में उन्होंने साफ किया कि उन्होंने बसपा नहीं छोड़ी है, वह तो अपने भतीजे को आशीर्वाद देने गईं थीं। मंच पर वह 25 मिनट रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें