फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथ बन गंगा का उद्धार करेंगे मोदी : उमा

Fri, 19 Jun 2015 12:57 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने नरेंद्र मोदी की तुलना भागीरथ से करते हुए कहा कि गंगा को जमीन पर भागीरथ लाए, लेकिन उद्धार करने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है। वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में पुष्प वाटिका में रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित नारी सम्मान यात्रा के स्वागत समारोह को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की जरूरत है। नारी का बुंदेलखंड से ज्यादा महाराष्ट्र एवं गुजरात की संस्कृति में सम्मान होता है। इसलिए गुजरात के नरेंद्र मोदी महिलाओं का विशेष सम्मान करते हैं। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान ने भी नारियों को आत्म सम्मान प्रदान किया है। महिलाएं तलवार की जगह अब कंप्यूटर, कलम को पकडे़ं, जिससे वह समर्थ हाेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रानी लक्ष्मीबाई के क्र ांति पथ को लेकर संस्कृति विभाग से बातचीत हो चुकी है। क्रांति पथ से जुडे़ स्थलों एवं मार्गों को विकसित किया जाएगा।

हवाई अड्डे को फिर लगे पंख
झांसी। शहर में हवाई अड्डे की स्थापना को लेकर फिर पहल शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती की पहल पर एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया खजुराहो के अधिकारियों  एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया खजुराहो के निदेशक किशोर शर्मा व जीएम प्रोजेक्ट एचएस बलहारा ने ग्वालियर रोड स्थित हवाई पट्टी का मुआयना किया।  मुआयना करने के बाद इन अधिकारियों ने  सर्किट हाउस में बताया कि यह हवाई पट्टी सेना की देखरेख में संचालित हो रही है। उड्डयन मंत्रालय द्वारा इसे विकसित कराने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें