झांसी। ललित कला अकादमी नई दिल्ली के तत्वावधान में पिछले दिनों नई
दिल्ली में आयोजित झांसी के क्ले मॉडलर अमीक खां अपने मॉडलों का प्रदर्शन
किया, जिसकी दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने जमकर सराहना
की।
दतिया गेट बाहर निवासी रेलवे टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हमीद खां
के पुत्र अमीक खां एमएलएम स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र हैं। उनकी गिनती
देश के टॉप क्ले मॉडलरों में होती है। वह साल 2011 में लिम्का बुक ऑफ
वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
जबकि, आने वाले दिनों में
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी है। दिल्ली में
29 अक्तूबर से चार नवंबर तक आयोजित प्रदर्शनी में अमीक के मॉडलों की जमकर
सराहना हुई। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के कहने पर उन्होंने महज 57 सेकेंड
में उन्हीं के सामने क्ले मॉडल तैयार कर दिया।