फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना नगर बनेगा महानगर का आदर्श मुहल्ला

Sun, 21 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिटी चौपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार को अमर उजाला सिटी चौपाल का आयोजन वीरांगना नगर में किया गया। सिटी चौपाल में जहां नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताईं, वहीं  अधिकारियों ने जल्द उनके निपटारे का आश्वासन दिया। चौपाल में वीरांगना नगर के प्रबुद्घ नागरिकों और अधिकारियों ने साथ मिलकर ऐलान किया कि वीरांगना नगर को महानगर का आदर्श मुहल्ला बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वीरांगना नगर के सेलिब्रेशन ग्राउंड में आयोजित अमर उजाला सिटी चौपाल में महापौर किरन वर्मा, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता रघुवेंद्र कुमार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह व एसडीओ राजवीर सिंह मौजूद रहे। वीरांगना नगर की प्रमुख समस्या पेयजल संकट, अतिक्रमण, गंदगी, पार्कों की बदहाली और विद्युत की रहीं। अधिकारियों ने इन समस्याओं को जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। चौपाल में परख डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से मुफ्त मधुमेह जांच कैंप भी लगाया गया, जिसमें 45 लोगों ने जांच कराई।

नागरिकों ने उठाईं समस्याएं
पार्क सुधरें, गंदगी हटे
वीरांगना नगर के सभी पार्कों का हाल-बेहाल है, जिनमें मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। मुहल्ले में चारों तरफ गंदगी का आलम है। गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।-शशिप्रभा मिश्रा
विज्ञापन

टैंकरों पर दबंग हावी
लाल कॉलोनी में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। टैंकर चालकों पर दबंग दबाव बनाकर अपने क्षेत्र में रुकवा लेते हैं, जिससे गरीब तबके के लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।-शीला रायकवार
प्रशासन का करेंगे सहयोग
वीरांगना नगर में समस्याओं का अंबार है, इनको दूर करने के लिए प्रशासन की पहल के साथ ही स्थानीय लोग भी सहयोग करेंगे। गंदगी न फैले और अतिक्रमण को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। -डॉ एके सांवल

बरसात के पहले नाले साफ हों
वीरांगना नगर के सभी नालों में गंदगी भरी पड़ी है। बारिश के पहले अगर इन नालों की सफाई की गई तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  अनिल खरे

अतिक्रमण हटाया जाए
वीरांगना नगर में अतिक्रमण की बड़ी समस्या है। अतिक्रमण के कारण पार्किंग को जगह नहीं बची है, जिस कारण से सड़क पर वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है। -डॉ. वीके गुप्ता

सफाईकर्मियों पर हो कार्रवाई
मुहल्ले में तैनात सफाईकर्मी लगातार लापरवाही कर रहे हैं। जिस कारण जगह-जगह पर कचरा एकत्रित हो गया है। लापरवाह सफाईकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।  -राजेंद्र साहू

बोले अधिकारी

नागरिक समझें अपनी जिम्मेदारी
नगर निगम की तरफ से हर संभव कोशिश की जा रही है कि शहर के लोगों को साफ-सुथरा माहौल दे सकें । इसके लिए नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा है। हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे, तो समस्याओं का हल तत्काल व स्थायी तौर पर हो सकेगा।  -अरुण प्रकाश,  नगर आयुक्त नगर निगम।

जल्द निपटेगी पेयजल समस्या
वीरांगना नगर में पेयजल की समस्या लंबे समय से है। इसको लेकर अमृत योजना में वीरांगना नगर के 26 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना से क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी निपटारा हो जाएगा। सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर हो गए हैं, जल्द ही नगर की सारी सड़कें गड्डा मुक्त हो जाएगी।
       -किरन वर्मा, महापौर।  

टैंकर की समस्या हो, तो फोन करें
जिन क्षेत्र में पेयजल की समस्या हैं, वहां पर टैंकर भेजे जा रहे हैं। अगर कहीं टैंकर संचालक मनमानी कर रहे हैँ, तो उनकी शिकायत जल संस्थान के हेल्पलाइन पर करें। जिन क्षेत्र
नियम से मिलेंगे विद्युत कनेक्शन
शासन की ओर से सभी को विद्युत कनेक्शन देने का निर्देश है, लेकिन गैरकानूनी तौर पर बसी कालोनियों में कनेक्शन नहीं दिए जाते हैं। लाल कालोनी में विद्युत समस्या दूर करने के लिए कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

                                    हेमराज सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय।



समस्याएं

- मेडिकल गेट 1 से 3 नंबर तक पार्किंग व अतिक्रमण की समस्या
- वीरांगना नगर में पेयजल आपूर्ति का गहराता संकट
- लाल कॉलोनी में विद्युत समस्या
- मुहल्ले में सड़कों की जर्जर हालत
- सफाईकर्मियों की लापरवाही से फैली गंदगी
- पार्कों का नहीं हो रहा उचित रखरखाव

समाधान

-वीरांगना नगर में नागरिकों व नगर निगम के संयुक्त प्रयास से डस्टबिन की संख्या बढ़ाई जाएगी व कूड़ा जलाने के लिए इंसीलेटर लगाए जाएंगे।
- पार्किंग के लिए जगह चिह्नित कर नगर निगम संचालन के लिए नागरिकों की कमेटी को सौंपने को तैयार।
- जगह-जगह सफाईकर्मियों के नंबर लिखे जाएंगे, जिन्हें गंदगी की सूचना दी जाए।
- पार्कों का जीर्णोद्घार किया जाएगा व रखरखाव को निजी एजेंसी चयनित करेंगे।
- कैंप लगाकर विद्युत समस्या को दूर किया जाएगा।
- अमृत योजना से दूर होगी पेयजल समस्या।
-15 जून तक सड़कें हो जाएंगी गड्ढा मुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें