फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं आए सीसीटीवी कैमरे, राजस्थानी गिरोह पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर के बेहद पॉश इलाके से करीब 32 लाख के मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह का सुराग बताने में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी कोई मदद नहीं मिली। हालांकि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस को शक है कि इसमें राजस्थान गिरोह के बदमाश शामिल हैं। उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया है। पुलिस को राजस्थान में सक्रिय कुछ गिरोहों की तलाश है। चोरों की तलाश में स्वाट टीम आसपास के जनपदों में भी गई है।
विज्ञापन

इलाइट चौराहे से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक मोबाइल दुकान पर कल सुबह चोरों ने बेहद फिल्मी अंदाज में लाखों रुपये के ब्रंाडेड मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पॉश इलाके में स्थित दुकान से समान पार करके बदमाशों ने सीधे पुलिस को चुनौती दे डाली। वारदात के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। घटना भले दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई लेकिन, बदमाशों के मूवमेंट को लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को अधिक मदद नहीं मिली। जीवनशाह तिराहे से बीकेडी चौराहे के बीच लगे कैमरे पुलिस ने खंगाले लेकिन, कहीं से कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है बदमाश बीकेडी चौराहे की ओर जाते दिखाई पड़े लेकिन, इसके बाद उनकी लोकेशन नहीं मिल सकी। उनके आने-जाने के साधन के बारे में भी मालूम नहीं चला हालांकि पड़ताल में मालूम चलाकि राजस्थान में सक्रिय कुछ गिरोह इसी तरह से चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। इनकी तलाश में टीम राजस्थान भेजी गई है। उम्मीद जताई जा रही कि वारदात के बाद राजस्थान न लौटकर मप्र की ओर गए होंगे। ऐसे में एक टीम मप्र के सीमावर्ती जनपदों की भी खाक छान रही है। एसएसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। बदमाशों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें