झांसी। ट्रेनों में मोबाइल चोरी के मामले में जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया है। जीआरपी की ओर से ट्रेनों, प्लेटफॉर्मों पर अपराध को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध युवक स्टेशन परिसर में मिला। पुलिस उसे थाने ले आई। उसने अपना नाम दीपक समेले निवासी ग्राम पलरा थाना उल्दन बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल मिला। कड़ाई से पूछने पर चोरी का मोबाइल होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद