अल खेर मोबाइल क्लीनिक वैन से हो रहा है लोगों का इलाज।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। समाजसेवी संस्था अल खैर बैतुल माल की ओर से संचालित मोबाइल क्लीनिक लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। संस्था द्वारा रोजाना शहर के एक मोहल्ले में कैंप का आयोजन लगाया जाता है।
कैंप में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को मुफ्त में परामर्श व दवाईयां दी जाती हैं। गंभीर अवस्था में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाकर भर्ती भी कराया जाता है।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि मोबाइल क्लीनिक को एक वैन में संचालित किया जाता है। बैन में एक चिकित्सक, एक ड्राइवर सहित कई कर्मचारी रहते हैं। वैन में ब्लड प्रेशर की जांच, शुगर की जांच व ऑक्सीजन की सुविधा मौजूद है। संस्था के द्वारा प्रतिदिन शहर के एक इलाके में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जाता है। वहीं, किसी भी जगह दुर्घटना की सूचना मिलते ही वैन को दुर्घटना स्थल पर रवाना कर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। निर्धन व आर्थिक परेशान लोगों का इलाज संस्था द्वारा ही कराया जाता है। बुधवार को महानगर के सराय मोहल्ले में कैंप आयोजित किया गया। कैंप में सौ मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस मौके पर डॉ. शहवाज, डॉ. एम इलाही, शाकिर मकरानी, मोहम्मद अय्युब अंसारी, सैयद उवेज अली मौजूद रहे।