फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में प्राथमिकता से पूरे कराए जाएं मनरेगा के काम: बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। बृहस्पतिवार को विकासखंड सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक हुई, जिसमें विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। खासतौर पर मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी मोंठ राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक सचिव को अपने-अपने ग्राम में चल रहे कार्यों की निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना होगा। गर्मी के मद्देनजर जल संरक्षण संबंधी कार्यों जैसे तलाब खुदाई, कूप निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था आदि को विशेष प्राथमिकता दी जाए। साथ ही श्रमिकों को समय से मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सभी सचिव ग्राम पंचायतों में नियमित भ्रमण करते रहें और योजनाओं की निगरानी के साथ-साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर निस्तारण कराएं। यदि किसी पंचायत में कार्य अधूरे पाए गए या शिकायत मिली तो संबंधित सचिव की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में एपीओ मनरेगा गौरव अवस्थी आदि समेत विभागीय कर्मचारी व ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें