झांसी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल
सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुए जन कल्याणकारी
कार्यों के कारण विधान परिषद चुनावों में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती रमा
निरंजन को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी। यह बात उन्होंने एमएलसी प्रत्याशी के
चुनाव कार्यालय उद्घाटन अवसर पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विधायक
दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि उप्र की सरकार में युवाओं का बड़ा योगदान
है। प्रदेश सचिव संत सिंह सेरसा ने कहा कि सपा की जनकल्याण कारी योजनाओं की
वजह से ही प्रदेश की जनता ने पूर्व में हुए पंचायत चुनावों एवं ब्लाक
प्रमुख के चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत दिया है।
बैठक को विशुन सिंह
यादव, अजय सूद, जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर
मिर्जा करामत बेग, हरिश्चंद्र आर्य, नरेंद्र कुशवाहा, कैलाश नारायण यादव,
सतीश जतारिया, लेखराज सिंह यादव, चरण सिंह यादव, जनक सिंह गौर, अनिल यादव,
मीरा राय, विष्णु राय, अमोल सिंह यादव, जगभान सिंह यादव, सैयद शहंशाह
आब्दी, सज्जन सिंह यादव, जितेंद्र प्रजापति, संतराम पेंटर, अनूप शिवहरे,
मानसिंह यादव, प्रकाश यादव, हीरेंद्र यादव, उमेश यादव, हनीफ मंसूरी आदि
उपस्थित रहे। संचालन जिला प्रवक्ता शकील खान ने किया। आभार महानगर अध्यक्ष
चौधरी असलम शेर ने व्यक्त किया।