फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली आपूर्ति के लिए विधायक ने डीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मोंठ तहसील में धान की खेती के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि बिजली संकट के कारण क्षेत्र के किसानों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। मोंठ तहसील में खरीफ सीजन के दौरान बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। जुलाई माह में धान की रोपाई के लिए खेतों में लगातार पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान समय में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मोंठ, समथर, शाहजहांपुर, पूंछ, करकोस व लोहागढ़ सहित अधिकांश क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के कारण किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे निजी एवं सरकारी नलकूपों का संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने डीएम से विद्युतापूर्ति सुचारू कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें