फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटे के सामने मारपीट से आहत व्यापारी ने पी डाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। बड़ागांव निवासी बलराम विश्वकर्मा ने मऊरानीपुर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि वह गांधीगंज में लोहे का कारोबार करता है। 24 जुलाई की शाम बीच नईबस्ती निवासी महेश रायकवार व जगदीश साहू दुकान पर आए। दोनों के साथ पूर्व में 85 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सौदा तय हुआ था। जिसके लिए बलराम ने बाजार से नकद माल उठाया था। दुकान पर पहुंचते ही दोनों आरोपी रेट को लेकर विवाद करने लगे। बहस के दौरान महेश रायकवार ने उसके बेटे अभिषेक के सामने उसे थप्पड़ मार दिया, जबकि जगदीश साहू ने कॉलर पकड़कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि बेटे के सामने हुई अभद्रता से वह आहत हो गया था, जिससे उसने डाई पी ली थी। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें