फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस की कार्रवाई से नाराज विधायक रक्सा थाने में धरने पर बैठे, पुलिस परेशान, समझाने पर खत्म किया धरना

Sat, 20 May 2023 03:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
थाने में विधायक ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए बबीना विधायक राजीव सिंह परीछा शनिवार दोपहर सैकड़ों समर्थकों के साथ रक्सा थाने में धरने पर बैठ गए। उनके धरने पर बैठते ही वहां अफरा-तफरी फैल गई। विधायक की नाराजगी देख पुलिस अफसरों के भी हाथ पांव फूल गए। 
विज्ञापन


थोड़ी देर में थाने पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश राय, सीओ सदर प्रज्ञा पाठक समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अफसरों के काफी देर तक मान मनोववल करने के बाद विधायक ने धरना खत्म किया। विधायक राजीव पारीछा का कहना था कि टांकोरी गांव में एक बुजुर्ग लाला राम की हत्या के मामले में पुलिस जानबूझकर बुजुर्ग के भतीजे को ही फंसाने की कोशिश कर रही है। 

जबकि हत्या में ग्राम प्रधान पति समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज है। विधायक का आरोप है पुलिस जानबूझकर दूसरे पक्ष के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने सीओ सदर प्रज्ञा पाठक की भूमिका पर भी नाराजगी जताई। उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने विधायक को समझा-बुझाकर किसी तरह राजी किया। इस दौरान सैकड़ों समर्थक थाने पहुंच गए थे। वहां जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि करीब 35 मिनट के धरने के बाद विधायक वहां से चले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें