फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण: बहला-फुसलाकर अपने साथ लाया झांसी, पुलिस दोनों को वापस ले गई भोपाल

Fri, 19 May 2023 05:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

किशोरी को भोपाल से एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ झांसी भगा लाया था। भोपाल में नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर भोपाल रवाना हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजगढ़ में छापा मारकर एक घर से नाबालिग किशोरी को बरामद किया है। किशोरी को भोपाल से एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ झांसी भगा लाया था। भोपाल में नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर भोपाल रवाना हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर के राजगढ़ शांति नगर कॉलोनी निवासी सोहेल खान (25) पुत्र शहीद ख़ान भोपाल में पिछले कई साल से रहता था। उसकी निशातपुरा भोपाल निवासी एक नाबालिग किशोरी से पहचान हो गई। 10 मई को बिना किसी को कुछ बताए उसे अपने साथ लेकर झांसी आ गया। यहां उसे छुपा कर अपने घर में रखा हुआ था। उधर किशोरी के लापता होने से उसके परिजन परेशान हो गए। 

 

परिजनों ने भोपाल में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। उसके बाद से पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। एसआई वीपी विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। भोपाल पुलिस दोनों को लेकर अपने साथ रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें