टोड़ी फतेहपुर। नगर में 27 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने कई परिवारों की आजीविका छीन ली। बाढ़ की चपेट में आने से गुड्डो शाह की कॉस्मेटिक की दुकान में रखा पूरा सामान पानी में खराब हो गया था, जिससे उनके सामने परिवार की जीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया। कुछ माह पूर्व बीमारी के चलते पति की मौत होने के बाद गुड्डो शाह के लिए यह संकट और भी बढ़ गया।
पीड़िता की स्थिति की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया और उन्हें सहायता प्रदान कर सहारा दिया। विधायक की मदद मिलने से पीड़िता को अपनी दुकान दोबारा शुरू करने की उम्मीद जगी है।
गुड्डो शाह ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि बाढ़ में दुकान का पूरा सामान नष्ट हो जाने से वह बेहद परेशान थीं। विधायक द्वारा की गई आर्थिक मदद से अब वह अपनी दुकान को पुनः स्थापित कर सकेंगी और अपनी आजीविका फिर से शुरू करने का प्रयास करेंगी।