एरच। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने डिफेंस कॉरिडोर-2 और बुंदेलखंड लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की जाने वाली किसानों की भूमि के सर्किल रेट का मुद्दा उठाया। उन्होंने सर्किल रेट का पुनर्निर्धारण कराने की मांग की गई। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि गरौठा तहसील में डिफेंस कॉरिडोर के लिए -2 के अंतर्गत ग्राम गोंती, झबरा, जखनवारा सहित अन्य गांवों की भूमि अधिग्रहित की जानी है। इन गांवों का वर्तमान सर्किल रेट आसपास के अन्य गांवों की तुलना में काफी कम है, जबकि क्षेत्र में बाजार मूल्य में लगातार वृद्धि हुई है। वहीं, लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भी किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, जिससे प्रभावित किसानों में भी कम सर्किल रेट को लेकर नाराजगी है। प्रभारी मंत्री ने विधायक की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित विषय पर विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद