फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यालय में मनमानी का आरोप, एसडीएम से की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेन्यू के अनुसार भोजन न दिए जाने का भी लगाया गया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। ब्लॉक गुरसराय के ग्राम कछियामऊ के एक विद्यालय में कथित मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी टहरौली को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में संचालित मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि थालियों के अभाव में बच्चों को हाथों में ही रोटियां थमा दी जाती हैं एवं दूध का वितरण भी नियमित रूप से नहीं होता है। शिकायत में बताया गया कि कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का विद्यालय हित में समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा है। साथ ही विद्यालय के कक्षों का भी निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप उपयोग न किए जाने की बात कही गई है। बच्चों के साथ मधुर व्यवहार नहीं किया जाता है। वर्षों से भवन की रंगाई-पुताई नहीं हुई है। इतना ही नहीं मुख्य द्वार टूटा पड़ा है तथा बच्चों के लिए खेलकूद की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं है। इससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम निवासी प्रेमनारायण, ओमप्रकाश, राम सिंह, दयाराम पंडा, सुरेंद्र ,कोमल सिंह, पुष्पेंद्र, लालाराम आदि ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी टहरौली से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी गुरसराय मनोज कुमार लक्षकार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें