झांसी। बुंदेलखंड को लेकर क्षेत्र के विधायक एक बार फिर आगे आए हैं। विधानसभा में बीते सोमवार को बुंदेली समेत अन्य भाषाओं को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल किया गया था। बृहस्पतिवार को झांसी सदर के विधायक रवि शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट से बुंदेलखंड के सात विधायकों की तीन फोटो अपलोड की गईं। कैप्शन था-आज विधानसभा की लॉबी में बजट सत्र के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र के सदस्यों के साथ बुंदेलखंड के विकास पर चर्चा करते हुए। चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत का कहना है कि बैठक में बुंदेलखंड राज्य पर चर्चा की गई। सोमवार को झांसी सदर से भाजपा विधायक रवि शर्मा ने भी कहा था कि जहां तक बुंदेली बोली जाती है, वहां तक बुंदेलखंड राज्य बना दिया जाए। ब्यूरो