फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की धीमी उठान से विधायक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। क्रय केंद्रों में बारदाना की कमी और गेहूं की धीमी उठान पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने आपत्ति दर्ज कराई। एफसीआई प्रबंधक से मिलकर विधायक ने कहा कि गेहूं उठान में तेजी लाई जाए। धीमी उठान से किसान को माल बेचने और भुगतान में देरी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्वालियर मार्ग स्थित एफसीआई गोदाम पर प्रबंधक से बातचीत में विधायक ने पूछा कि गोदाम पर कितने ट्रक उतर रहे हैं तो उन्होंने जानकारी दी कि आठ। फिर पूछा कि गोदाम की क्षमता के मुताबिक अभी कितना भंडारण हो सका है तो प्रबंधक ने बताया कि 60-65 प्रतिशत। इस पर विधायक ने कहा कि यह तो बहुत कम है। माल उतारने में तेजी लाई जाए। जब एफसीआई गोदाम में इतनी धीमी गति से भंडारण होगा, तो क्रय केंद्रों भरे रहेंगे। इससे किसान वहां माल नहीं बेच पाएंगे। दूसरी तरफ, जब तक माल एफसीआई गोदाम में माल नहीं आ पाएगा तब तक किसानों को भुगतान नहीं होगा। प्रबंधक ने उन्हें बताया कि वह अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि यदि भंडारण तेजी से नहीं किया गया तो शासन स्तर पर मामला ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें