फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो दिन से लापता अध्यापक का शव बेतवा नदी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/रानीपुर। दो दिन से लापता अतिथि अध्यापक धीरज सिरौठिया का शव शुक्रवार दोपहर बरुआसागर के रेलवे पुल के पास बेतवा नदी में उतराता मिला। धीरज एक फरवरी को घर से स्कूल पढ़ाने के लिए निकले थे लेकिन, स्कूल नहीं पहुंचे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन

रानीपुर निवासी सत्य नारायण सिरौठिया नायब तहसीलदार पद से छह माह पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। धीरज (36) उनका इकलौता बेटा था। परिजनों के मुताबिक धीरज जतारा (मध्य प्रदेश) के एक गांव में स्थित सरकारी विद्यालय में अतिथि अध्यापक थे। एक फरवरी को सुबह दस बजे वह बाइक से स्कूल के लिए घर से निकले। रोजाना की तरह शाम पांच बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तब परिजनों को चिंता सताने लगी। पत्नी काजल ने उनके मोबाइल पर कॉल की लेकिन, फोन स्विच ऑफ था। परिजनों ने धीरज के सहकर्मियों से पूछा तब मालूम चला कि वह स्कूल ही नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने मऊरानीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे से मालूम चला कि धीरज स्कूल न जाकर दूसरी दिशा में हाईवे से होते हुए झांसी की ओर चले गए थे। एक फरवरी की रात धीरज की बाइक बरुआसागर के पुराने पुल के ऊपर बरामद हुई। गाड़ी में लॉक लगा हुआ था। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गोताखोरों को नदी में उतारा गया। गोताखोरों के तलाशने के दौरान धीरज का शव रेलवे पुल से करीब पांच सौ मीटर उत्तर दिशा में उतराता हुआ बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक आरके रावत के मुताबिक शुरूआती जांच-पड़ताल में परिजनों से विवाद की बात सामने आई है। इसी वजह से उन्होंने मोबाइल बंद कर लिया था। शरीर में चोट के दूसरे निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें