फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कारोबार में नुकसान होने पर व्यापारी ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गल्ला कारोबारी ने व्यापार में नुकसान होने के बाद जहर खा लिया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां शुक्रवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक छतरपुर निवासी वासुदेव (35) की नौगांव में गल्ले की दुकान है। पिछले महीने उसने काफी पैसा उधार लेकर व्यापार में लगाया था लेकिन, उसे नुकसान हो गया। यह नुकसान वासुदेव बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। इसके बाद से वह गुमशुम रहने लगा था। परिवार के लोगों से भी बात नहीं करता था। 17 जनवरी को परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। इसी दौरान वासुदेव ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम को परिजन जब वापस लौटे तब वासुदेव अचेत अवस्था में पड़ा था। यह देखकर परिजन घबरा उठे। उसे गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें