फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन

झांसी। थाना बबीना क्षेत्र से लापता एक मजदूर का शव गांव में नीम के पेड़ से लटका मिला। मजदूर एक सप्ताह से लापता था। परिजनों ने गांव के ही पांच लोेगों पर हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बबीना के खजरा-बुजुर्ग निवासी भागीरथ (35) मजदूरी करते थे। 1 जनवरी की शाम मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी गांव के बाइक सवार एक व्यक्ति ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिसको लेकर दोनों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई थी। बाइक सवार के साथियों ने पहुंचकर भागीरथ को धमकाया था। आरोप है कि विवाद होने के बाद से ही भागीरथ घर नहीं पहुंचा था। परिजन खोजबीन में जुटेे हुए थे। बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने भागीरथ का शव नीम के पेड़ पर लटका देखा। खबर मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या के बाद शव लटका देने का आरोप लगाया है। बबीना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों से तहरीर मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें