फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में दिखा कानपुर का लापता कारोबारी

विज्ञापन
लापता कारोबारी अमित केसरवानी की कार ग्वालियर में दिखी - फोटो : KANPUR
विज्ञापन
ग्वालियर में दिखा कानपुर का लापता कारोबारी
विज्ञापन

झांसी/कानपुर। परिवार सहित लापता हुए कानपुर के पी रोड के कपड़ा कारोबारी अजीत केसरवानी ने मंगलवार सुबह अपने शोरूम के मैनेजर को फोन कर व्यापार के बारे में पूछा। हालांकि वे कहां हैं, इस बारे में कुछ नहीं बताया। इसके कुछ देर बाद ग्वालियर निवासी एक दवा व्यापारी ने अजीत को कार सहित रेलवे स्टेशन के बाहर देखा और फोटो खींच ली। कारोबारी के भाई को फोन पर जानकारी देने के साथ ही स्थानीय थाने में भी सूचना दी। इसके बाद कानपुर से परिजन सीसामऊ पुलिस के साथ ग्वालियर रवाना हो गए। इधर, झांसी पुलिस भी ग्वालियर पहुंच गई। एसएसपी डॉॅ. ओपी सिंह ने बताया कि ग्वालियर में व्यापारी की लोकेशन मिली है। पुलिस को जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
कानपुर के मरियमपुर निवासी प्रशांत गुप्ता अजीत केसरवानी के कपड़े के शोरूम में मैनेजर हैं। प्रशांत के मुताबिक मंगलवार सुबह 6:54 पर अजीत ने अपने नंबर से उन्हें फोन किया। पूछा कि शोरूम खुल रहे हैं या नहीं। प्रशांत ने उनसे पूछा कि आप कहां हैं, इस पर अमित ने कहा कि मैं बहुत दूर हूं। उसके बाद फोन काट दिया। प्रशांत ने तुरंत ये जानकारी अजीत के भाई अजय को दी। अजय ने तुरंत कानपुर की सीसामऊ थाना पुलिस को सूचना दी। इधर, झांसी से स्वॉट टीम भी रवाना हो गई। देर रात तक पुलिस व्यापारी और उनके परिजनों तक पहुंचने के लिए हर संभव जगह दबिश देती रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को कानपुर के सीसामऊ निवासी कपड़ा व्यापारी अजीत केसरवानी, पत्नी लक्ष्मी, पुत्र आदि, यश व बेटी माही के साथ इलाहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घर से जाते समय वह अपने भाई को घर में मछलियों को दाना डालने के लिए कहकर चले गए थे। दोपहर में वे र्भाई के घर पहुंचे तो ताला लगा था। चाबी के लिए कई बार फोन लगाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद वह भाभी के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करते रहे, लेकिन बात नहीं हो सकी। पता न चलने पर परिजनों ने झांसी आकर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। एसएसपी ने स्वॉट टीम के साथ कई थानों की पुलिस को लगाया, लेकिन सोमवार तक लापता परिजनोें का पता नहीं चल सका था।
रेलवे स्टेशन के बाहर दिखी कार व कारोबारी
कानपुर। इस बीच ग्वालियर के राजेंद्र प्रसाद कालोनी निवासी दवा व्यापारी हिमांशु आर्य ने अजीत के भाई अजय को फोन कर कहा कि वे कार सहित रेलवे स्टेशन के पास हैं। कार की फोटो भी अजय को भेजी। हिमांशु ने बताया कि उन्होंने एक न्यूज पोर्टल पर कारोबारी के लापता होने की खबर पढ़ी थी। मंगलवार सुबह जब वह पिता को छोड़ने स्टेशन गए तो अजीत की कार दिखाई दी। इसके बाद पोर्टल पर दिए गए अजय के नंबर पर संपर्क किया।
स्टेशन के आसपास के होटल में होने की आशंका
कानपुर। हिमांशु ने पुलिस को जानकारी दी थी कि अमित को उन्होंने कुछ खाने-पीने की चीजें खरीदते देखा था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि अमित रेलवे स्टेशन के आसपास ही किसी होटल में ठहरे हैं। इस संबंध में झांसी पुलिस ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

यह है मामला
कानपुर। सीसामऊ गांधी नगर निवासी कपड़ा कारोबारी अजीत केसरवानी अपनी पत्नी लक्ष्मी, बेटे यश व आदि और बेटी माही के साथ 12 जुलाई की शाम साढ़े चार बजे प्रयागराज जाने की बात कहकर निकले थे। दूसरे दिन सुबह से ही उनका फोन बंद हो गया था। उनकी आखिरी लोकेशन झांसी में मिली थी। इसके बाद परिजनों ने झांसी एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। तब से पुलिस कारोबारी व उसके परिवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें