फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव कुआं में मिला

Mon, 12 Oct 2015 12:50 AM IST
झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चार दिन से लापता युवक का शव घर से कुछ दूर एक कुआं में पड़ा मिला। उसके सिर, कान, मुंह व माथे पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली थानांतर्गत उन्नाव गेट बाहर पंचवटी निवासी लखन कुशवाहा का 20 वर्षीय पुत्र सनी कुशवाहा आंतिया तालाब के पास फाइबर की सीट के दरवाजे बनाने का काम करता था। बुधवार की दोपहर वह घर आया। कुछ देर बाद एक घर का दरवाजा लगाने की कहकर चला गया। परिजनों ने बताया कि घर के पास उसे दोस्त मिले, जिनके साथ वह चला गया। शाम तक दोस्त लौटकर आ गए, मगर सनी नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद जब सनी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो थाना पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।

 रविवार की सुबह पंचवटी स्थित एक कालोनी के पार्क में बने कुआं के पास बच्चे खेल रहे थे। एकाएक उनकी नजर कुआं के अंदर गई तो उन्हें पानी में एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। बच्चों के शोरगुल मचाने पर वहां काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत करके शव को बाहर निकाला। इस बीच वहां आए परिजनों ने शव को देखकर उसकी शिनाख्त सनी के रूप में की। सनी के शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। उन्होंने कुछ लोगों के नाम बताते हुए सनी की मौत का खुलासा करने की मांग की, जिस पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें