फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक का शव नहर में उतराता मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
police2.jpg - फोटो : police2.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के थाना तालबेहट क्षेत्र से लापता एक बालक का शव बुधवार सुबह नहर में उतराता मिला। हत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तालबेहट के दौलता गांव निवासी स्व. हज्जू सहरिया का पुत्र आनंद सहरिया (7) अपने दादा-दादी के साथ रहता था। मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलते समय वह अचानक लापता हो गया था। दादा-दादी उसकी तलाश में जुट गए थे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी थी। बुधवार सुबह भी उसकी खोजबीन चल रही थी, तभी उसका शव गांव के पास बनी एक नहर में उतराता मिला। शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शिनाख्त कर पुलिस व परिजन को सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया गया है कि मृतक बालक के माता पिता का देहांत हो चुका है। वह अपने दादा-दादी के साथ रहता था। वहीं, पुलिस इसे हादसा मान रही है। परिजनों ने भी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हत्या का कोई मामला नहीं है। नहर में बालक के फिसलने का निशान भी मिला है। फॉरेंसिक टीम ने भी अपनी जांच कर ली है। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें