फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव ओरछा की बेतवा नदी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली क्षेत्र से लापता एक युवक का शव ओरछा स्थित बेतवा नदी में मिला। युवक के पास से मिले आधार कार्ड के माध्यम से ओरछा पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस पता लगा रही है कि आखिर अंकित ओरछा कैसे पहुंचा और कैसे नदी में डूबकर उसकी मौत हुई है। पुलिस इसके लिए कॉल डिटेल भी खंगालेगी।
विज्ञापन

कोतवाली के तलैया मोहल्ला निवासी राजेश का पुत्र अंकित (18) तीन दिन पहले घर से निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसके घर न लौटने पर परिजन भी तलाश में जुटे, लेकिन पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। अंकित का पता न चलने पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस भी उसकी खोजबीन में जुटी थी। मंगलवार दोपहर ओरछा स्थित बेतवा नदी में एक युवक का शव मिला। जिसकी डूबने से मौत हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ओरछा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके पास से मिले आधार कार्ड से माध्यम से पिता राजेश को खबर दी गई। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस के साथ परिजनों ने ओरछा पहुंचकर शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ओरछा पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें