फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ लेते हैं...नारी का अपमान सहन नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को इलाइट चौराहा पर नारी सुरक्षा के तहत पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नारी सम्मान की शपथ दिलाई। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा समेत अधिकारियों ने लोगों को शपथ दिलाई कि वह नारी का अपमान सहन नहीं करेंगे, अगर कहीं कोई घटना होती है तो एकजुट होकर उसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन

आईजी सुभाष सिंह बघेल ने शपथ दिलाते हुए कहा कि नारी समाज में हमेशा से सम्मान से देखी जाती है। सरकार ने नारी सुरक्षा व उसके उत्थान के लिए काफी कानून बनाए हैं। जरूरत पड़ने पर बेटियां पुलिस की मदद लें। उनकी सुरक्षा के लिए हर समय पुलिस मुस्तैद है।
डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि सुरक्षा व सम्मान हर नारी का अधिकार है। बेटियों व महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदली है, लेकिन अभी भी बदलाव की जरूरत है। एसएसपी दिनेेश कुमार पी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 व 112 की जानकारी दी। उन्होेंने कहा कि महिलाओं व बच्चियों के प्रति अच्छा व्यवहार होना चाहिए, जिससे यह लगे कि उनके पिता व भाई न केवल घर के अंदर उपस्थित हैं बल्कि आपके रूप में घर के बाहर भी हैं। इस मौके पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसी देहात राहुल मिठास व सीओ सिटी राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें