फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 53 लाख लूटकर बदमाशों ने किए वैष्णो देवी के दर्शन, गरीबों को बांट दी बड़ी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना में सराफा कारोबारी के साथ हुई 53 लाख की लूट की घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बीती रात गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सीधे वैष्णो देवी गए थे। वहां उन्होंने माता के दर्शन किए थे और लूट के माल में से काफी रकम गरीबों में बांट दी। यह बात खुद बदमाशों ने पुलिस को बताई है। बदमाशों से 13 लाख रुपये के आभूषण और 24 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। उधर, घटना के आरोपी दो बदमाश अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

बबीना की शिव गणेश कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी मुन्नालाल सोनी 12 अप्रैल की रात अपनी दुकान से घर की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें लूट लिया था। बदमाश मुन्नालाल के पास से 750 ग्राम सोना और साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी लूट ले गए थे। पुलिस ने वारदात में शामिल दो बदमाश खोड़न निवासी ओमबाबू यादव उर्फ गट्टा (35) व प्रेमनगर के ग्राम आजादपुरा निवासी गिरवर राजपूत (30) को बीती रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और सीओ सदर प्रज्ञा पाठक ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वैष्णो देवी माता के दर्शन करने चले गए थे। वहां उन्होंने लूट की रकम में से काफी पैसा गरीबों को भी बांटा था। बदमाशों के पास से लगभग तेरह लाख रुपये के आभूषण और 24 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाश ओमबाबू पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल उसने दतिया में दो करोड़ रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसी तरह गिरवर राजपूत पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह भी जमानत पर बाहर चल रहा है। दोनों बदमाशों की जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल दो अभियुक्त फरार हैं, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही सराफा कारोबारी की रेकी करने वाले की भी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे में बबीना के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी कुलभूषण सिंह सहयोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें