शराब पीकर आपस में विवाद कर रहे युवकों को रोकना भाजपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। शराबी युवक भाजपा कार्यकर्ताओं से ही उलझ गए और भाजपा कार्यालय पर पथराव कर दिया। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
तहसील के पास भाजपा का जिला कार्यालय बना है। कार्यालय में कुछ कार्यकर्ता रहते हैं। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को कार्यालय के बाहर आधा दर्जन युवक नशे में हंगामा व शोरशराबा कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मना किया तो युवकों ने कार्यालय पर पथराव किया और एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी। पथराव से कार्यालय में लगा भाजपा नेता का कटआउट भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस उपद्रवी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया युवकों को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।