महानगर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते समय बाइक सवार एक दंपती ने चित्रा चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। काफी देर तक पुलिसकर्मियों के साथ बहस भी होती रही। सीपरी बाजार थाने से फोर्स आने से पहले दोनों भाग निकले। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिलेभर में बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग कर रही है। बेेवजह निकलनेे वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। महानगर के सभी चौराहों पर भी पुलिस की सख्ती जारी है। बुधवार को चित्रा चौराहा पर ओवरब्रिज पुल के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दंपती को रोका। बाइक सवार के हेल्मेट न लगाने पर पुलिसकर्मियों ने वापस भेजने को कहा। इस पर उक्त व्यक्ति पुलिसकर्मियाें से भिड़ गया। ज्यादा बहस होने के बाद उसने अभद्रता कर दी। हंगामा होने पर पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी सीपरी बाजार पुलिस को दी, लेकिन उसके पहले वह महिला के साथ बैठे होने का फायदा उठाकर बाइक लेकर भाग निकला।