फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय मोहल्ले में नहीं पहुंच पा रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय मोहल्ले के लोगों को चार- पांच दिन में एक दिन पाइपलाइन से पानी मिल पा रहा है। इससे यहां के लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि वॉल्व खोलने में कर्मचारी मनमानी कर रहा है। दूसरा टुल्लू पंप भी पूरा पानी पहले ही खींच लेते हैं। दतिया गेट फिल्टर से सराय मोहल्ला और आसपास क्षेत्र को पाइप लाइन से जलापूर्ति मिलती है। यह मोहल्ला पाइपलाइन के अंतिम छोर पर है। इस कारण यहां पानी पहुंचने में देर लग जाती है। आम दिनों में तो यहां के लोगाें को आधे से एक घंटा जलापूर्ति मिल जाती है, लेकिन गर्मियों में पानी मिलना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों चार-पांच दिन में ही एक दिन पाइपलाइन से पानी पहुंच जा रहा है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। जिस दिन पानी आता है, उसकी रफ्तार भी बेहद धीमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें