फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड में पथराव और फायरिंग, गाड़ियां तोड़ीं

विज्ञापन
मिशन कंपाउंड में हुए पथराव से घायल अभय रावत। अमर उजाला - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
मिशन कंपाउंड में पथराव और फायरिंग, गाड़ियां तोड़ीं
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड में मंगलवार की देर शाम लगभग दो दर्जन उपद्रवी युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। युवकों ने दहशत फैलाने के लिए पथराव और फायरिंग की। गली में खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में पिता- पुत्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कराया।
मिशन कंपाउंड स्थित आयुर्वेद कॉलेज के पीछे गली में ट्रांसपोर्टर अभय रावत किराए के घर में रहते हैं। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर पर थे, तभी उनके घर पर बाइक सवार लगभग दो दर्जन युवक पहुंच गए। बाइक से उतरने के बाद युवक उनके घर पर पथराव करने लगे। पथराव की आवाज सुनकर उनकी बेटी दरवाजा खोलकर बाहर निकली। युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसको खींच कर ले जाने का प्रयास किया। मौके पर दौड़ कर पहुंचे अभय ने उसे बचाया तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इससे पिता - पुत्री घायल हो गए। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। गली में रखी गाड़ियां तोड़ दीं। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। मुहल्ले वालों ने युवकों का विरोध शुरू किया तो वह भागने के लिए मजबूर हो गए। सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने घायल पिता पुत्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे सीओ सिटी ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। वहीं, घायल अभय ने बताया कि हमलावर कौन थे, इसकी जानकारी नहीं है। घटना को अंजाम देने के कारण से भी वह अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।
पीएफ की जानकारी करने पहुंची टीम से विवाद
झांसी। सदर बाजार क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में कर्मचारियों के पीएफ की जानकारी करने पहुंची कानपुर की तीन सदस्यीय टीम के साथ विद्यालय प्रशासन के लोगों से विवाद हो गया। इस पर विद्यालय के लोगों ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें