फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर ले जाया जा रहा था छतरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बिहार की एक महिला दो नाबालिग लड़कियों को लेकर झांसी पहुंची। वह छतरपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से उनकी शादी कराने की फिराक में थी। झांसी स्टेशन पर उतरने पर आरपीएफ की उन पर नजर पड़ गई। चाइल्ड लाइन ने उनको बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। यहां से बिहार पुलिस उनको अपने साथ लेकर ले गई।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले एक विवाहिता दो नाबालिग लड़कियों के साथ झांसी आई थी। ट्रेन से कहीं जाने की फिराक में थी। आरपीएफ के पूछताछ करने पर वह जवाब नहीं दे सकी। आरपीएफ ने उनको चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। यहां से उनको बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। पूछताछ के दौरान विवाहिता ने बताया कि वह खगड़िया बिहार की रहने वाली है। बिहार से वह इन लड़कियों को लेकर जा रही थी, जिससे अपने रिश्तेदारों से उनकी शादियां कराई जा सके। उधर, दोनों नाबालिगों के पिता ने 21 जनवरी को चित्रगुप्त नगर थाने में महिला के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था। बिहार पुलिस महिला समेत दोनों नाबालिगों को अपने साथ लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें