फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान अधिकारी ने संभाला पदभार, बोले : अवैध खनन पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। शासन ने जिला खान अधिकारी भूपेंद्र यादव को लखनऊ स्थानांतरित किया है। उनकी जगह पर गोरखपुर में तैनात आरपी सिंह को तैनाती दी गई है। बृहस्पतिवार को उन्होंने प्रभार संभाल लिया है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। बताया कि जिले में अवैध खनन की रोकथाम पर उनका पूरा जोर रहेगा। अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलने पर फौरन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




वहीं खनिज कार्याें की निगरानी के साथ कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति का काम नियम अनुसार बिना किसी देरी के किया जाएगा। आरपी सिंह बुंदेलखंड क्षेत्र में पहले भी तैनात रह चुके हैं। वह झांसी में 2023 में दो माह के लिए तैनात थे। इससे पहले ललितपुर में भी कार्यरत रहे। अभी झांसी आने के पहले वह गोरखपुर में तैनात थे और वहां दो साल तक सेवाएं देने के बाद अब झांसी फिर से लौटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें