फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाना प्रभारी पर हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Sun, 06 Oct 2019 08:19 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
एनकाउंटर में मारा गया माफिया पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार रात दुस्साहसिक तरीके से मोंठ थाने के इंस्पेक्टर पर हमला करने के बाद कार लूटकर भागने वाला थाना गुरसराय इलाके में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मौके से दो साथी भाग निकले। कार से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस व मोबाइल बरामद किया है। राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं व परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग कोे लेकर मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर प्रदर्र्शन भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को रात करीब नौ बजे मोंठ प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान पर बमरौली बाईपास तिराहा के पास हमला किया गया था। आरोप लगाया था कि हमलावरों ने गोली चलाई। इसके वे बाद इंस्पेक्टर की कार लूट ले गए। घायल इंस्पेक्टर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इस मामले में देर रात एरच के करगुवां निवासी विपिन, पुष्पेंद्र व रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया कि 29 सितंबर को बालू से भरा ट्रक बंद किए जाने के विरोध में इंस्पेक्टर पर हमला किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की घेराबंदी की।
एसएसपी डॉ.ओपी सिंह के अनुसार  गुरसराय क्षेत्र में रात करीब 2.30 बजे फरीदा गांव के पास सड़क पर कार आती दिखी। पुलिस ने कार  को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब मेें पुलिस ने भी गोली चलाई, जो पुष्पेंद्र के सिर में जा लगी। मौका पाकर दोन साथी भाग निकले। पुलिस टीम पुष्पेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोेषित कर दिया गया। पुलिस ने कार से तमंचे, कारतूस व मोबाइल बरामद किए हैं। शव का मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने शव सुपुर्दगी में लेने के बाद मेडिकल कॉलेज के सामने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, देर शाम पुलिस टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने करार दिया फर्जी एनकाउंटर

कार की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस एनकाउंटर को राज्यसभा सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि पेशबंदी में पुष्पेंद्र को फंसाकर पुलिस ने उसकी हत्या की है। इस प्रकरण में उन्होंने जांच कराकर पुलिस पर एफआईआर की मांग की। पुलिस द्वरा बताई जा रही कहानी पूरी तरह झूठी है।

उन्होंने कहा की मोठ पुलिस ने पुष्पेंद्र का ट्रक पकड़ा था, जिसे छोड़ने के लिए लेनदेन की बात चल रही थी, इसी को लेकर कल कहा-सुनी हुई थी। कार लेकर भागने वाली बात भी गलत है। रास्ते में कई थाने पड़ते हैं, ऐसे में उसे क्यों नहीं रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें