अमर उजाला द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन में पूरा शहर शामिल हुआ। जगह जगह पुष्प वर्षा की गई।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से शनिवार की सुबह "मिनी मैराथन एवं सद्भावना मार्च" का आयोजन किया गया।
जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, अफसरों व जनसामान्य के लोगों ने शुरू की।
मिनी मैराथन व सद्भावना मार्च की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई पार्क से हुई, जो इलाइट चौराहा होते हुए रानी के किले के गेट पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें स्कूली बैंड देश भक्ति की धुनें छेड़े हुए थे, तो वहीं विद्यार्थी हाथों में तिरंगे झंडे थामकर भारत माता की जय और रानी लक्ष्मीबाई अमर रहें के उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, महापौर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत समेत जिलाधिकारी, एसएसपी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।