फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्मार्ट क्लास तैयार कराएगा खनिज विभाग

Mon, 01 May 2023 12:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खनिज विभाग 43 परिषदीय स्कूलों में खनिज निधि से स्मार्ट क्लास बनाएगा। इसके लिए सूची तैयार की जा चुकी है, साथ ही स्कूलों से भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित 43 स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार कराई जाएगी। खनिज विभाग द्वारा खनन बहुल क्षेत्रों में संचालित स्कूलों में इससे पहले एस्ट्रोनॉमी लैब, लाइब्रेरी आदि तैयार कराई जा चुकी है। जनपद में 61 विद्यालय खनन बाहुल्य क्षेत्र में संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें से 43 स्कूलों में ही स्मार्ट क्लास तैयार होगी। विभाग द्वारा स्कूलों से स्मार्ट क्लास के लिए प्रस्तावित कक्षा के बारे में पूछा जा रहा है। खनिज अधिकारी बीपी यादव के अनुसार स्कूलों में खनिज विभाग स्मार्ट क्लास तैयार करवाएगा। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें