फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी

Fri, 11 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान टीम ने लोहे की तीन फर्मों की जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। बरामद अभिलेखों के आधार पर टैक्स की गणना की जा रही है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर (विशेष अनुसंधान शाखा) के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार के नेतृत्व में नंदनपुरा स्थित माया स्टील्स, आंतिया तालाब स्थित जय दुर्गा स्टील्स व ललितपुर के सागर रोड स्थित कंचन स्टील्स का सर्वे किया गया।

सर्वे के दौरान पाया गया कि उक्त तीनों फर्मों ने जो माल मंगाया उसका व्यवस्थित डाटा अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया। टीम ने तीनों स्थानों से बड़ी संख्या में कच्चे बिल बरामद किए। प्रथम दृष्टया उक्त तीनों फर्मों में करोड़ों रुपये के ऐसे माल की खरीद सामने आई है, जिसमें टैक्स चोरी की गई।
विज्ञापन


इसी तरह ग्वालियर रोड स्थित दुर्गा बेवरेज फर्म (पानी की बोतल व पाउच) में माल का सही डाटा दर्ज नहीं मिला। टीम ने बिक्री के कच्चे बिल बरामद किए। यहां भी अभिलेखों में लाखों रुपये की खरीद-ब्रिकी पाई गई, जिसमें टैक्स चोरी की गई। डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही टैक्स चोरी का सही आकलन कर लिया जाएगा।

बिना प्रपत्रों के तिली से भरा ट्रक पकड़ा
झांसी। वाणिज्य कर सचल दल ने मोंठ-भांडेर रोड पर बिना प्रपत्रों के तिली से भरा ट्रक पकड़ लिया। बरामद तिली की कीमत लगभग चौदह लाख रुपये बताई गई है।

गुरुवार की सुबह चार बजे वाणिज्य कर सचल दल इकाई प्रथम ने मोंठ-भांडेर रोड पर यूपी-एमपी के बॉर्डर के बीच चेकिंग के दौरान मोंठ से ग्वालियर तिली लेकर जा रहे एक ट्रक के प्रपत्रों को जांचा गया। ट्रक चालक माल से जुड़े कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका।

सचल दल ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक को नोटिस थमाया। माल की कीमत करीब चौदह लाख रुपये बताई गई है, जिस पर संबंधित व्यापारी को 40 प्रतिशत टैक्स जमा करना होगा। मालूम हो कि तिली पर चार प्रतिशत टैक्स देय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें