फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के पराक्रम को पूरे शहर ने सराहा

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की सुबह जब देश सो रहा था, तब भारतीय वायु सेना के जांबाज  पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को ठिकाने लगाने में लगे हुए थे। लोगों के जागने से पहले सेना पुलवामा की घटना का करारा जवाब देकर वापस आ चुकी थे। सुबह एयर स्ट्राइक की जानकारी होने पर लोग खुशी से झूम उठे। हर किसी ने अपने को गौरवान्वित महसूस किया। दिन भर इस जीत का जश्न मनाया जाता रहा। लोगों ने तिरंगे झंडे फहराए और सेना के जज्बे को दिल से सलाम किया।
विज्ञापन

पुलवामा में हुई आतंकी वारदात के बाद से लोगों को सेना की ओर से बड़ी कार्रवाई का इंतजार था। साथ ही सभी को भरोसा था कि सेना इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब देगी और हुआ भी यही। मंगलवार की सुबह एयर स्ट्राइक की खबर मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। गली, मुहल्लों, बाजारों, दफ्तरों सभी जगह एयर स्ट्राइक की चर्चाएं हावी रहीं। लोगों ने भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई का खुलकर समर्थन किया। खुशी में शहर में जगह - जगह आतिशबाजी हुई। हाथों में तिरंगे झंडे लेकर लोगों ने जुलूस निकाला।
समर्पण सेवा समिति और महिला व्यापार मंडल की सदस्याओं ने इलाहाबाद बैंक चौराहे पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर अध्यक्ष अपर्णा दुबे ने कहा कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक और अब एयर स्ट्राइक बदले हुए भारत की तस्वीर है। इस मौके पर आराधना आनंदानी, वंदना राय, ममता पचौरी, प्रेरणा हजेला, वर्षा आनंदानी, तन्मय तिवारी, आभा शुक्ला आदि मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर पटाखे चलाए। इस दौरान हिंदुस्तान और वायु सेना जिंदाबाद के नारे लगाकर सेना के पराक्रम को सराहा गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री प्रवीण लखेरा, महानगर मंत्री वेद श्रीवास्तव, प्रांत छात्रा प्रमुख अंजू गुप्ता, सत्या चौधरी, मनेंद्र गौर, अखिल यादव आदि मौजूद रहे।
शाम को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता इलाइट चौराहे पर डीजे बैंड के साथ पहुंचे। यहां देशभक्ति के तरानों के बीच तिरंग झंडे फहराए गए। महामंत्री अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर मोनू, राजेंद्र जोशी, छोटू कुशवाहा, प्रशांत, गौरव आनंद, हरीश आदि मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी ने भारतीय वायु सेना के पराक्रम की सराहना की। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इलाइट चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि सेना ने शानदार कार्रवाई की है। आज पूरा देश जांबाजों को दिल से सलाम कर रहा है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, अनिल बट्टा, अरविंद वशिष्ठ, सुलेमान अहमद मंसूरी, रामकुमार शुक्ला, अब्दुल जाविर, शमीम राईन आदि मौजूद रहे।
उधर, वार्ड क्रमांक 19 की सभासद अंशु राय के नेतृत्व में शहर के बाजारों में जुलूस निकाला गया। इस दौरान आतिशबाजी चलाकर सेना के पराक्रम को सराहा गया। इस मौके पर श्रीराम राय, सुरेंद्र राय, अमित, प्रवीण कुमार, सुशील कुमार अहिरवार, प्रेमनारायण आदि मौजूद रहे।    
गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर आतिशबाजी की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रिजवान राईन, मकबूल हुसैन सिद्दीकी, जाकिर कुरैशी, साहिल खान, आसिफ, मुकर्रम खान आदि मौजूद रहे।
महानगर समाजवादी पार्टी की बैठक में भारतीय वायु सेना की कार्रवाई की सराहना की गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग, अर्जुन सिंह यादव, विकास यादव रिंटू, विजय झांसिया आदि मौजूद रहे।
वहीं, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक अकील उद्दीन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पाकिस्तान पर हुए हवाई हमले की सराहना की गई। इस मौके पर आदिल, इमरान, इश्हाक, सोहेल हुसैन आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय स्वच्छकार एसोसिएशन की ओर से नगर निगम परिसर से जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। यहां से सभी इलाइट चौराहे पर पहुंचे। यहां आतिशबाजी कर सेना के शौर्य को सराहा गया। इस मौके पर बालकृष्ण गांचले, कुंदनलाल, रमेश भारती, सियाराम महरौलिया, नरेश डागौर, सुरेश, अरुण चौधरी, प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।

भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत के पास अभी मौका अच्छा है। एयर स्ट्राइक को शुरूआत मानते हुए आतंक के खिलाफ छेड़ी गई इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना चाहिए।
- हरी सिंह यादव, रिटायर्ड लांस नायक

भारत को ये कदम बहुत पहले उठा लेना चाहिए था, लेकिन अब भी जो हुआ वो बहुत अच्छा रहा। पूरा देश सेना के साथ है। सभी को भारतीय सेना के पराक्रम पर पूरा भरोसा है।
- अशोक अग्रवाल, कारोबारी

भारतीय वायु सेना देश की ओर आंख उठाकर देखने वालों का मुंह तोड़ जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है। एयर स्ट्राइक के जरिये सेना ने ये साबित भी कर दिया है।
- विशाल खरे, रिटायर्ड - भारतीय वायु सेना

पुलवामा हमले बाद से ही सरकार और सेना से मुंह तोड़ जवाब देने की उम्मीद थी, जो अब जाकर पूरी हो गई है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहनी चाहिए। ताकि, देश विरोधी ताकतें अपना सिर न उठा सकें।
- पवन पचौरी, कारोबारी

भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से हर भारतीय का सिर फक्र से ऊंचा हो गया है। हमारे जांबाज जवानों ने ये साबित किया है कि वे दुनिया के किसी भी मोर्चे पर फतह हासिल करने में सक्षम हैं।
- जूही देशमानकर, शिक्षिका

26 नवंबर की तारीख इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी। सेना ने एयर स्ट्राइक के जरिये आतंक और पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम किया है।
- वैशाली पुंशी, समाजसेवी

फोटो...
भारतीय सेना ने आतंकियों को नेस्तनाबूद कर हर देशवासी का सम्मान बढ़ाया है। बच्चा-बच्चा सेना के साथ खड़ा है। पुलवामा का बदला सही समय और सही ढंग से लिया गया है।
- डा. फिरोज खान, शिक्षक  

पाकिस्तान लातों का भूत है, जो बातों से नहीं मानता। भारतीय वायु सेना ने एयर स्ट्राइक के जरिये जैसे को तैसा जवाब दिया है। यह सभी के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन

- सुनील प्रजापति, कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें