फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की माइक्रोस्कोप मशीन चोरी

Wed, 05 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग विभाग से लाखों रुपये की माइक्रोस्कोप मशीन चोरी हो गई। सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज प्रशासन को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद अस्पताल अधिकारियों ने कर्मचारियों को नामजद करते हुए नवाबाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




क्षय रोग विभाग के खुलने का समय सुबह आठ से दो बजे तक है। इसको खोलने व बंद करने के लिए एक कर्मचारी को चाबियां सौंपी गई हैं। चोरी हुई माइक्रोस्कोप मशीन डॉट्स केंद्र में रखी हुई थी। शनिवार को विभाग के बंद होने से पहले तक मशीन रखी थी। सोमवार सुबह कर्मचारी ने जब विभाग में रखी अलमारी खोली तो उसमें से मशीन गायब थी। जैसे ही इसकी जानकारी अस्पताल अधिकारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या का कहना है कि कर्मचारियों की संलिप्तता के बगैर घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता है। विभाग में कई कर्मचारी तैनात हैं, उनको अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं हैं। बिना ताला टूटे और तोड़फोड़ हुए वारदात हो जाना कर्मचारियों की मिलीभगत की पुष्टि कर रहा है।



उन्होंने माइक्रोस्कोप की कीमत पंद्रह लाख रुपये बताई है और विभागीय कर्मचारियों के नाम से नामजद तहरीर नवाबाद थाने में दी है। बताया गया कि चोरी हुई मशीन केंद्र की ओर से मेडिकल कॉलेज को सन् 2012 में उपलब्ध कराई गई थी। मशीन से टीवी के मरीजों की स्लाइड को देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें